{"_id":"676997f6c1fd7656b802a1be","slug":"two-gokash-injured-after-being-shot-in-encounter-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-126965-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुठभेड़ में दो गोकश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुठभेड़ में दो गोकश गोली लगने से घायल
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ी पड़ा तमंचा। स्त्रोत -- पुलिस
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 10 हजार रुपये के इनामी अमान उर्फ पाया समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से पशु काटने के औजार व अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
एएसपी ऋजुल ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस रविवार देर रात बीसा कॉलोनी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काला आम चौराहे की ओर से एक संदिग्ध कार आती दिखी। कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी वाहन चालक तेज गति से भागने लगे। जिस पर पुलिस ने कार का पीछा किया और मऊखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपियों को घेर लिया। जिस पर आरोपियों ने कार से निकलकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
घायल आरोपियों की पहचान आमान उर्फ पाया निवासी खग्गू सराय जिला संभल और शाने आलम निवासी खंकर वाला कुआं जिला अमरोहा के तौर पर हुई। पूछताछ में आरोपी अमान उर्फ पाया ने बताया कि उन्होंने चार अगस्त की रात कोतवाली देहात के गांव जसनवाली रोड के पास धर्मेंद्र के बाग में गोकशी की थी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और पशु काटने के औजार बरामद किए हैं। आरोपी अमान उर्फ पाया के खिलाफ दिल्ली और बुलंदशहर में तीन जबकि शाने आलम के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।