फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two demonstrators's condition deteriorates, recruitment

दो प्रदर्शनकारियों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two demonstrators's condition deteriorates, recruitment
धरना - फोटो : अमर उजाला

लड़ाना स्कूल में सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाकर बीएसए कार्यालय पर धरना और भूख हड़ताल पर बैठे दो ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें ग्रामीण भूदेव और प्रदीप शामिल हैं। इसी तरह भूख हड़ताल पर बैठे तीन लोगों को बुखार है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  

विज्ञापन


दूसरी ओर एसडीएम स्याना ने बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचकर प्रबंधन समिति के प्रबंधक और अध्यक्ष के बयान दर्ज करते हुए नियुक्ति संबंधी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। डीएम शुभ्रा सक्सेना के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन


लड़ाना स्कूल में हुई सहायक अध्यापक की नियुक्ति में फजीवाड़े का आरोप लगाकर ग्रामीण पिछले सप्ताह से बीएसए कार्यालय में धरना और भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। ग्रामीणाें के आरोप पर बीएसए ने कमेटी का गठन कर जांच करवाई और नियुक्ति को वैध करार दे दिया है। बावजूद इसके ग्रामीण असंतुष्ट हैं और उन्होंने डीएम से मामले की शिकायत की थी। डीएम ने शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम हरिशंकर बृहस्पतिवार पुलिस बल के साथ लड़ाना स्कूल पहुंचे और प्रबंधक सोरन लाल शर्मा और अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के बयान दर्ज किए। सोरनलाल ने नियुक्ति को सही करार दिया है जबकि रामेश्वर दयाल शर्मा ने नियुक्ति में फर्जीवाड़े के साथ रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया है। एसडीएम ने नियुक्ति संबंधी रिकार्ड भी कब्जे में ले लिया है। एसडीएम हरिशंकर का कहना है कि वह अपनी रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंप देंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed