{"_id":"5f4fd49e8ebc3e54c8198765","slug":"two-arrested-for-student-suicide-bulandshahr-news-gbd204747476","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग छात्रा की खुदकुशी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से तंग छात्रा की खुदकुशी के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

शिकारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से तंग छात्रा द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने गांव निवासी दो आरोपियों 18 वर्षीय सोनू और योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक नाबालिग आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मृतका के परिजनों ने मामले में तीन आरोपियों पर छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
31 अगस्त को शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर कर दिया। वहीं, एक सितंबर को पुलिस को मामले की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने गांव जाकर परिजनाें से पूछताछ की और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। तहरीर में मृतका के परिजनों ने गांव निवासी दो 18 वर्षीय युवक सोनू व योगेश और एक किशोर पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मामला आला अफसरों तक पहुंचा तो गहनता से जांच पड़ताल की गई और बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया।
गरीबी में जीवन यापन करता है परिवार
ग्रामीणों के अनुसार किशोरी के परिजनों की आर्थिक हालत काफी खराब है। गांव वालों ने मृतका के परिवार को रहने के लिए पंचायत घर में रहने की व्यवस्था कराई हुई है। ग्रामीणों के अनुसार इस वर्ष छात्रा आठवीं कक्षा में आई थी। परिवार में दोे भाई, माता-पिता हैं। परिवार के गुजर बसर का साधन मजदूरी है।
विज्ञापन
पुलिस बोली डांट से क्षुब्ध होकर की आत्महत्या
पुलिस का कहना है कि उनकी जांच में सामने आया है कि गांव निवासी सोनू के साथ किशोरी का प्रेम संबंध था। 29 अगस्त को दोनों गांव में ही एक स्कूल के पास मिलने पहुंचे थे। जहां, गांव निवासी योगेश और एक अन्य किशोर ने उन्हें देख लिया था। मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को हो गई थी। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने उनको डांटा भी था। आरोप है कि गत 31 अगस्त को किशोरी ने सोनू को फिर से फोन किया था। जिसके संबंध में युवक ने अपने परिजनों को सूचना दी थी। युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों से शिकायत की। जिस पर किशोरी के परिजनों ने उसे लताड़ दिया था। किशोरी ने इसके बाद घर में रखा जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सीडीआर खंगाली तो कई राज आए सामने
पुलिस का दावा है कि उन्होंने किशोरी की सीडीआर निकलवाई। जिसमें सामने आया कि उसकी गांव निवासी एक किशोर से पिछले तीन माह में करीब 541 बार फोन पर बातचीत हुई थी। साथ ही 365 मैसेज किए गए थे।
मामले की जांच में सामने आया है कि किशोरी ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दी है। छेड़छाड़ के एक आरोपी युवक से पूछताछ और जांच में सामने आया है कि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका उनके परिजन भी विरोध कर रहे थे। सोनू और योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। तीसरे नाबालिग आरोपी की तलाश की जा रही है। संतोष कुमार सिंह, एसएसपी