{"_id":"605f5c7d8ebc3e76a36eba9b","slug":"two-aressted-in-dhanura-murder-case-bulandshahr-news-gbd2162054196","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा हत्याकांड के मास्टरमाइंड अमित को दो करीबी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा हत्याकांड के मास्टरमाइंड अमित को दो करीबी गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जेल में बंद रहते हुए धनौराकांड का षडयंत्र रचने के मास्टर माइंड अमित जाट के दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों से अहम जानकारी मिली है।
गत रविवार को कार सवार धनौरा निवासी धर्मपाल व उसके परिवार पर दिनदहाड़े गांव में ही पुलिस सुरक्षा में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से धर्मपाल, उनका पुत्र संदीप, गनर विश्वेंद्र घायल हो गए थे। वही घटना स्थल के पास खड़ा गांव निवासी पवन भी घायल हो गया था। उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई थी। धर्मपाल, गनर विश्वेंद्र का हायर सेंटर में उपचाराधीन है। दोनों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दावा किया था कि घटना को जिला कारागार में बंद अमित जाट ने रंजिश में शूटरों से अंजाम दिलाया है। मृतक संदीप के भाई जितेंद्र उर्फ जीतू की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अमित जाट, उसके पिता राजेंद्र जाट, धनौरा निवासी हरेंद्र डागुर,देवेंद्र जाट को षडय़ंत्र रचने का आरोपी बनाने के साथ ही 6-7 अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया था। शनिवार को पुलिस ने मामले में धनौरा निवासी गौरव पुत्र हरेंद्र, अशोक पुत्र वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी अमित के सहयोगी है। विभिन्न माध्यमों से वह जिला कारागार में बंद अमित तक सूचना पहुुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल भी किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को वारदात करने में सहयोग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया। वही पुलिस घटना को अंजाम देने वाले शूटरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। हलांकि पुलिस जल्द ही शूटरों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी हरेंद्र डागुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।