फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two accused of attack on mining officer arrested, sent to jail

खनन अधिकारी पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two accused of attack on mining officer arrested, sent to jail
खनन अधिकारी पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जिला खनन अधिकारी पर हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों की भी शिनाख्त कर ली है। मगर पुलिस अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

जिला खनन अधिकारी डॉ. दीपक ने तहरीर देते हुए बताया था कि नवादा से लेकर गांव शहपानी तक गंगनहर में बालू के अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसे रोकने के लिए वह सोमवार की शाम अपने स्टॉफ के साथ चेकिंग पर थे। इस दौरान गांव नगला काला के पास एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली बालू से अवैध खनन कर ले जाते हुए दिखाई दिया। जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ट्रैक्टर को दौड़ा दिया, वह ट्रैक्टर का पीछा करते रहे। ग्राम नगला काला से प्रेमपुर को जाने वाले रास्ते पर उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक अभद्रता करने लगा। इसी दौरान उसके तीन अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। चारों आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे उन्हें चोट भी आई। अतिरिक्त निरीक्षक रामवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने भाग रहे आरोपियों में ट्रैक्टर चालक को दबोचते हुए हिरासत में ले लिया था। जबकि तीन अन्य फरार होने में सफल हो गए थे। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन उनके क्षेत्र में नहीं हो रहा था। पीछा कर रहे खनन अधिकारी पर हमला सिकंदराबाद क्षेत्र में हुआ है। आरोपी ग्राम शहपानी निवासी तरुण उर्फ निक्की पुत्र सतपाल, संतोष उर्फ सुरेंद्र पुत्र राजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अज्ञात दोनों आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात आरोपियों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed