Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unidentified vehicle hits brothers on motorcycle in bulandshahr one dead another injured

यूपी: दीपावली पर घर लौट रहे बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा घायल

Mon, 09 Nov 2026 03:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

बुलंदशहर में दीपावली पर घर लौट रहे बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दिल्ली से गांव लौटते समय मुमरेजपुर के पास दर्दनाक हादसा हुआ। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
Unidentified vehicle hits brothers on motorcycle in bulandshahr one dead another injured
bulandshahr road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ इलाके के गांव मुमरेजपुर स्थित केपी कांता ग्रामोदय इंटर कॉलेज के सामने रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव बेरमे बुजुर्ग निवासी राजीव (32) पुत्र श्याम बाबू अपने छोटे भाई सुमित के साथ दिल्ली से बाइक पर सवार होकर दीपावली का त्योहार मनाने अपने गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही दोनों भाई अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर स्थित केपी कांता ग्रामोदय इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे, तभी सामने से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

हादसे में राजीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना अहमदगढ़ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभालते हुए सड़क पर लगे जाम को खुलवाया।

 

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दीपावली पर घर लौट रहे परिवार के लिए यह हादसा खुशियों की जगह जिंदगी भर का गम छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed