{"_id":"6495d00399a636f20b0843a4","slug":"two-42-km-long-roads-will-be-built-in-khurja-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-126-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा में छह करोड़ से बनेगी 4.2 किमी लंबी दो सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा में छह करोड़ से बनेगी 4.2 किमी लंबी दो सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। लोक निर्माण विभाग छह करोड़ रुपये से खुर्जा में दो संपर्क मार्गों का नवीनीकरण कराएगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। दोनों मार्गों के बनने से करीब दस गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही सुगमता से वाहनों का संचालन हो सकेगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि खुर्जा में झाझर से कुटवाया तक दो किलोमीटर लंबे मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। 12 फुट चौड़ी सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। मालवाहक वाहनों के गुजरने के कारण सड़क टूट गई है। ऐसे में पूरे मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही हादसों की संभावना भी कम होगी। इसके अलावा नागल गांव से प्रतापपुर गांव के पास सवा किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। दोनों सड़काें के निर्माण में कुल छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा अन्य सड़कों का भी सर्वे किया जा रहा है।
एक्सईएन हेमंत सिंह ने बताया कि मार्गों के चौड़ीकरण के लिए भी सर्वे कराया जा रहा है। जिन संपर्क मार्ग और हाईवे से जुड़े मार्गों पर जाम की स्थिति बनती है वहां चौड़ीकरण के लिए सर्वे किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
खुर्जा-छतारी मार्ग बनाने की मिली स्वीकृति
एक्सईएन हेमंत सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से खुर्जा, पहासू और छतारी मार्ग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। करीब 5.80 करोड़ की लागत से मार्ग का नवीनीकरण होना है। इसमें 2.80 करोड़ रुपये की पहली धनराशि आ गई है। जल्द काम का शुरू कर दिया जाएगा।