फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   try to kill due to dowery

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
try to kill due to dowery
दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

ककोड़। दहेज में कार नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने विवाहिता को बंधक मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव रौनी सलोनी निवासी त्रिवेंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बहन ममता की शादी 24 फरवरी 2018 में ग्राम अगराई थाना खुर्जा देहात निवासी ओमकार पुत्र जयशिव के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति ओमकार, ससुर जयशिव, सास श्यामवती अतिरिक्त दहेज में कार, नगदी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह ममता को प्रताड़ित करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। और जान से मारने की धमकी देते थे। बताया कि बुधवार को उक्त लोगों ने ममता को बेरहमी से पीटा और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। ससुराल पहुंचकर उसने पुलिस को जानकारी दी। बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी बहन को बंधक मुक्त कराया। और अपनी बहन को जान का खतरा देखते हुए वह उसे अपने साथ ले आया। निरीक्षक रामभवन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed