{"_id":"5898c8c34f1c1b8652378ded","slug":"trump-arrived-in-america-two-and-a-half-years-ago-has-arrived-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमेरिका में ट्रंप अब आया, देश में तो ढाई साल पहले आ चुका है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अमेरिका में ट्रंप अब आया, देश में तो ढाई साल पहले आ चुका है’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘अमेरिका में ट्रंप अब आया है। यहां ढाई साल पहले ट्रंप आ चुका है। किसानों और युवाओं के साथ छल हुआ है। सपा-कांग्रेस गठबंधन सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया है।’ कुछ इस तरह से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को चंदियाना और शिकारपुर में हुई जनसभा में भाजपा को खरी-खोटी सुनाई।
सोमवार को स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव चंदियाना में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी आरिफ सईद खान के समर्थन में आयोजित जनसभा में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए है। सांप्रदायिक ताकतें मुल्क की तरक्की और इतिहास के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
बहनजी को गठबंधन में साथ लाना चाहते थे मगर उन्होंने चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा लोकसभा चुनाव में फसलों की लागत काटकर 50 प्रतिशत मुनाफे का वादा किसानों से किया गया था, जो झूठा निकला। हर एक साल युवाआें को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा मोदी जी ने किया था वह भी झूठा साबित हुआ।
विज्ञापन
अब झूठी सरकार को रोकना होगा।
जनसभा से पूर्व बुगरासी में रोड शो किया गया। सभा में डॉ. इदरीस, सुभाष गांधी, अमरीश गौतम, मुनीर अकबर, नरेंद्र दलाल, नरेंद्र त्यागी, रीता आर्य, रहमत खान, अलीम खान आदि रहे। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अपने निर्धारित समय दो बजे के बजाय दो घंटा देरी से पहुंचे।
वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी उदयकरन दलाल के समर्थन में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने नगर में हुसैनी चौक पर जनसभा कर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। अध्यक्षता सादिक हुसैन और संचालन आस मोहम्मद व शफाहत हुसैन ने की। जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, निजाम मलिक आदि रहे।