{"_id":"67c490491fab28407b03baf8","slug":"truck-driver-who-came-for-a-wedding-ceremony-was-murdered-body-found-in-the-field-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-584566-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शादी समारोह में आए ट्रक चालक की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शादी समारोह में आए ट्रक चालक की हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन
अनूपशहर में मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो।
अनूपशहर। शादी समारोह में हिस्सा लेने आए ट्रक चालक हरेंद्र (32) की श्यौरामपुर गांव में शनिवार रात हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे खेत पर मिला है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव श्यौरामपुर निवासी हरेंद्र कुमार ट्रक चालक थे। अनूपशहर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को गांव निवासी बिट्टू के परिवार में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए हरेंद्र मकान मालिक की बाइक लेकर बेटे संग श्यौरामपुर गांव आए थे। दोपहर बाद बेटे को अनूपशहर छोड़कर दोबारा गांव पहुंच गए थे। शाम को शादी में भी शामिल हुए लेकिन रात में न तो अनूपशहर पहुंचे और न ही गांव में अपने घर गए।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने बाइक को सड़क किनारे खड़ा हुआ देखा, हेलमेट भी बाइक में टंगा हुआ था। कुछ ही दूरी पर खेत में हरेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा था। सिर के पिछले हिस्से पर गंभीर चोट का निशान था।चेहरे पर भी किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। ग्रामीणों और हरेंद्र के परिवार वालों ने बताया शनिवार रात करीब आठ बजे बरात की चढ़त के समय हरेंद्र को आखिरी बार बाइक पर देखा गया था। इसके बाद किसी ने रात में नहीं देखा।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। अधिकारी जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
अंग्रेजी शराब की बोतल और देशी का पाउच मिला
पुलिस मौके पर पहुंची तो शव उल्टा पड़ा हुआ था। पैंट में अंग्रेजी शराब की बोतल थी, उसमें आधी शराब भी बची हुई थी। एक जेब में देशी शराब का पाउच और मोबाइल था। एक भाई ने बताया कि हरेंद्र ने दो दिन पहले ही उनसे तीन सौ रुपये लिए थे। गांव में उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।
अपने हिस्से की डेढ़ बीघा जमीन बेच दी थी
परिजनों ने बताया कि हरेंद्र करीब दो साल से अनूपशहर में किराये के मकान में अपने बच्चों के साथ रहता था। गांव में पैतृक घर है, जिसमें हरेंद्र समेत चारों भाइयों का अलग-अलग हिस्सा है। हरेंद्र ने अपने हिस्से की पैतृक जमीन का डेढ़ बीघा बेच दिया था।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का सामने आ रहा है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - रोहित मिश्र, एसपी देहात