{"_id":"57166f424f1c1b0e2c8b4726","slug":"truck-crushed-nehrupur-gram-pradhan-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरूपुर के प्रधान को ट्रक से कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरूपुर के प्रधान को ट्रक से कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रताप का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवाल फाटक के पास स्कूटी सवार नेहरुपुर के प्रधान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वह बुलंदशहर से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। मंगलवार को नेहरुपुर के प्रधान प्रताप सिंह (45) स्कूटी से बुलंदशहर गए थे।
विज्ञापन
पूर्वान्ह करीब 3 बजे वह घर लौट रहे थे। जैसे ही प्रताप अगवाल फाटक के पास पहुंचे। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। पुलिस प्रधान को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंची, जहां प्रताप को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हाईवे पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार टीचर की मौत
कोचिंग इंस्टीट्यूट से पढ़ाकर लेकर लौट रहे बाइक सवार टीचर को बेकाबू टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पिता ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीचर के तीन मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन
तिल मडै़या गांव निवासी भंवर सिंह ने बताया कि उनका बेटा सचिन कुमार (26) सिकंदराबाद के माधोदास स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाता था। वह खुद भी एसएससी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को सचिन कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।
इसी दौरान हाईवे पर आरके पब्लिक स्कूल के सामने पीछे से एक तेज रफ्तार बेकाबू टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सचिन सड़क पर औंधे मुंह गिरकर घायल हो गए। हादसे से घबराकर चालक टैंकर लेकर भगने की कोशिश की तभी सचिन का सिर पहिए के नीचे आकर कुचल गया।
इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे टैंकर चालक काजीखेड़ा पोस्ट कोठी खिदमतपुर जनपद मुरादाबाद निवासी भूरा पुत्र अमीन को पुलिस ने हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर दबोच लिया।
हाईवे पर खड़ी डीसीएम में घुसी कार , 6 घायल
शादी से लौट रहे युवकों की कार हाईवे पर खड़ी डीसीएम में घुस गई। हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के अस्ताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया।
मोदी नगर निवासी चिंटू, भूपेंद्र, रोबिन, बबलू, दयाराम यादव, रविंद्र, सोमवार रात स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी चंदेरू के पास खड़ी डीसीएम में उनकी कार घुस गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बबलू की हालत गंभीर बताई जा रही है। बबलू के पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है।