फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Troubled by not getting a job, a young man committed suicide

Bulandshahar News: नौकरी न लगने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Troubled by not getting a job, a young man committed suicide
बुलंदशहर। नौकरी न लगने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साठा निवासी शिवांश नागर काफी समय से नौकरी न लगने के चलते परेशान था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां कंचन ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी बेटी को लेकर अस्पताल गई थी। जबकि उनके पति काम पर गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शिवांश ने फांसी लगा ली। जब वह अस्पताल से लौटी तो शिवांश का शव फंदे पर लटका हुआ था।

शव उतारकर वह अस्पताल लेकर गई, लेकिन चिकित्सकों ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया। पढ़ाई के बाद भी शिवांश की नौकरी न लगने के कारण वह तनाव में था। इसके चलते सोमवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी ऋजुल ने बताया कि परिजनों द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed