{"_id":"60411bac8ebc3ec89761ec09","slug":"tripal-murder-case-bulandshahr-news-gbd2148367176","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से भागे सईद का सुराग नहीं लगा पा रही ‘हाइटेक पुलिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से भागे सईद का सुराग नहीं लगा पा रही ‘हाइटेक पुलिस’
विज्ञापन

शिकारपुर। माजरा अंबेडकरनगर में पत्नी और दो बेटियों की हत्या के मामले को 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन, पुलिस अभी तक आरोपी सईद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताया गया कि आरोपी वारदात के बाद साइकिल लेकर भागा था, पुलिस को अभी आरोपी की साइकिल भी बरामद नहीं हो सकी है। उसकी तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
मंगलवार रात शिकारपुर देहात के माजरा अंबेडकर नगर में सईद पुत्र अब्दुल हफीज ने घर में सो रही अपनी पत्नी शकीला, दो पुत्री रजिया व शबाना की हथौड़े से सिर में वार कर हत्या कर दी थी। जबकि, तीसरी बेटी सुल्ताना को सिर में गंभीर चोट पहुंचाई थी। जिसे हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। बताया गया कि सुल्ताना की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। मेडिकल में चिकित्सकों ने चार यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद दिमाग का ऑपरेशन करने की बात कही है। घटना को अंजाम देने की बाद आरोपी सईद घर से भाग गया था। मामले में आरोपी के पुत्र शमशाद ने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सईद घर से साइकिल पर सवार होकर गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसकी रिश्तेदारी में दबिश देकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन, पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। माना जा रहा है कि 10-12 साल पहले वह गैर प्रांत में नौकरी करता था। पुलिस सभी स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सईद की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। परिजनों, रिश्तेदारों के द्वारा बताए गए पते के आधार पर दबिश दी जा रही है।
गमगीन माहौल में तीनों शव किए गए सुपुर्द-ए-खाक
मृतका शकीला, उसकी पुत्री रजिया और शबाना का बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद देर रात तीनों के शव गांव में पहुंचे। एक ही आंगन में तीन शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। देर रात करीब 11 बजे तीनों के शव कब्रिस्तान ले जाए गए, जहां उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान माहौल गमगीन रहा।