{"_id":"6ad0d8cc31d0e8f316022e48","slug":"a-father-killed-his-one-and-a-half-year-old-son-in-bulandshahr-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पिता ने डेढ़ साल के बेटे को मार डाला: मां गांव में खाने के लिए मांगने गई थी, अकेला पाकर बाप ने दबाया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी पिता ने डेढ़ साल के बेटे को मार डाला: मां गांव में खाने के लिए मांगने गई थी, अकेला पाकर बाप ने दबाया गला
Thu, 15 Oct 2026 07:15 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : ANI
यूपी के बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बे में रिश्तों का कत्ल करने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक शराबी पिता ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला पहासू थाने के पठान टोला नई बस्ती मोहल्ले का है।
विज्ञापन
घटना के समय बच्चे की मां गांव में खाने के लिए मांगने गई थी। मां अपने बच्चों का पालन पोषण गांव-गांव मांग कर करती है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पहासू थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुट गई है। मृतक बच्चे की मां और पड़ोसियों ने बताया कि पिता रोज ऐसी हरकतें करता था।
विज्ञापन