फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tried to convert religion by taking lover hostage who reached girlfriend's house with proposal of marriage

प्यार की सजा: प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे प्रेमी को बंधक बना कराया 'खतना', धर्मांतरण का आरोप

Tue, 25 Jul 2023 01:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Jul 2023 01:42 PM IST
सार

आरोपी परिजन युवक को पास ही स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर धर्मांतरण के लिए उसका जबरन खतना कर दिया गया। पीड़ित को होश आने पर आरोपियों ने शादी से पहले धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
Tried to convert religion by taking lover hostage who reached girlfriend's house with proposal of marriage
bulandshahr news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना फेस टू क्षेत्र में उसकी प्रेमिका के घर वालों ने धर्मांतरण कराने के लिए खतना करा दिया। पीड़ित युवक ने एसएसपी बुलंदशहर को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह पूर्व में सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। 

विज्ञापन


पीड़ित ने आगे बताया कि उसी दौरान उसकी मुलाकात सूरजपुर क्षेत्र निवासी एक युवती से हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवती ने पीड़ित से शादी की बात पर उससे कहा कि वह उसके परिजनों से बात कर ले। इसी के चलते पीड़ित गत 21 जुलाई को प्रेमिका के घर थाना फेस-2 के गांव में गया था। जहां उसने उसके परिजनों से शादी करने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपी परिजन युवक को पास ही स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर धर्मांतरण के लिए उसका जबरन खतना कर दिया गया। पीड़ित को होश आने पर आरोपियों ने शादी से पहले धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन

पीड़ित के इनकार करने पर तीन दिनों तक आरोपियों ने उसे वही हॉस्पिटल में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गए। जानकारी होने पर प्रेमिका ने अपनी मां के फोन से युवक के परिजनों को मामले की सूचना दी। उसके बाद युवक के परिजन प्रेमिका के घर पहुंचे और उसको बंधन मुक्त कराया। प्रेमिका भी अपने परिजनों के डर की वजह से प्रेमी के परिजनों के साथ आ गई है।

विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच गुलावठी थाना प्रभारी को सौंप दी गई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, घटना गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर फेस टू थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed