फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tribute paid to the martyrs by lighting 1100 lamps on the map of India

Bulandshahar News: भारत के नक्शे पर 1100 दीप जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs by lighting 1100 lamps on the map of India
कालाआम पर शहीदी दिवस पर भारत के नक्शे पर दीप जलाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। स्रोत: आयोजक
बुलंदशहर। राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से रविवार देर शाम शहीदी दिवस व काव्य संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में काला आम पर भारत के नक्शे पर 1100 दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के 94वें बलिदान दिवस पर देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने भागीदारी की। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्रांतिकारियों को नमन किया।
विज्ञापन

अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुमार धन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, आजाद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वासिक आजाद व शारिक आजाद, उद्योग व्यापार मंडल चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह सचिव पृथ्वीराज सिंह, वरिष्ठ कवि देवेन्द्र मिर्जापुरी ने भारत माता के विशाल मानचित्र में 1100 दीप जलाकर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने देश के इतिहास से सबक लेकर आजादी की रक्षा के लिए सभी भारतवासियों की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि केवल चरखा चलाने से नहीं, बल्कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन बलिदान से आजादी मिली है।

इसे बचाने का संकल्प सभी को लेना होगा। मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह व सचिव मयूर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया। इस दौरान जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, रामअवतार लोधी, निकुंज तोमर, प्रशांत सक्सेना, अरुण राजपूत आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed