{"_id":"57238a7f4f1c1b5d0ca9155c","slug":"travel-is-fatal-without-a-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुआ बिना हेलमेट सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुआ बिना हेलमेट सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
helmet
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र में सड़क पार कर रही नील गाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। खुर्जा के मोहल्ला खुशीपुरा निवासी रोहित (35) पुत्र बिजेंद्र खुर्जा की ही निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे खुर्जा से बाइक से सिकंदराबाद जा रहा था। एमआईटी डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार करती नील गाय से बाइक टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जेब से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
डिवाइडर से बाइक टकरा जाने के कारण शुक्रवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण युवक की मौत हुई।
पुलिस ने बताया कि नानपुर इटरावली जनपद बुलंदशहर निवासी पिंकू (22) पुत्र सोहन शुक्रवार सुबह बाइक से बुलंदशहर जा रहा था। करीब 9.30 बजे ग्राम लालपुर में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिंकू के सिर में गंभीर चोर्टें आइं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।