फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trains have been canceled for eight days

Bulandshahar News: ट्रेन चल नहीं रही, बस पकड़ने 20 किलाेमीटर दूर जाना पड़ रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Trains have been canceled for eight days
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतज़ार में बैठे यात्री । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं मिलने पर यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जंक्शन मार्ग पर बस की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में बस पकड़ने के लिए यात्रियों को करीब 20 किलोमीटर दूर रोडवेज बस अड्डे पर जाना पड़ रहा है। बच्चों, महिलाओं और वृद्ध लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू और हाथरस-अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू पिछले आठ दिनों से रद चल रही हैं। मंगलवार को भी दोनों ट्रेनों का संचालन बंद रहा। शाम चार बजे जंक्शन होकर टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी बंद रहा। पिछले आठ दिनों से पांच पैसेंजर ट्रेन और लिच्छवी एक्सप्रेस व कालका-हावड़ा मेल रद चल रही है।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों को तो ट्रेन के रद होने की जानकारी है लेकिन दूरदराज के यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं है। इसमें कुछ ऐसे यात्री भी हैं जिनका दिल्ली या अलीगढ़ से चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण है, इसके लिए खुर्जा जंक्शन पर इस उम्मीद से आ रहे हैं कि ईएमयू के माध्यम से दिल्ली या अलीगढ़ चले जाएंगे। उन यात्रियों को स्टेशन पर आकर ट्रेनों के रद होने की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यात्रियों के पास रोडवेज बस से जाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। जंक्शन मार्ग पर रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसलिए यात्रियों को पहले एक किलोमीटर पैदल चलकर खुर्जा-जेवर मार्ग जाना पड़ता है।

इसके बाद वहां से खुर्जा जेवर अड्डा के लिए ऑटो मिलते हैं। यहां से एक किलोमीटर दूर रोडवेज बस अड्डा जा रहे हैं, वहां से आनंद विहार या कौशांबी की बस मिल रही है। कौशांबी पहुंचने के बाद अन्य जगह जाने के लिए दूसरी बस या ऑटो लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed