{"_id":"662d335abcf48859dc072240","slug":"traffic-system-back-on-track-after-voting-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-115029-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मतदान के बाद पटरी पर लौटी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मतदान के बाद पटरी पर लौटी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
मेरठ-बदायूं मार्ग सो होकर गुजर ही बस।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव का मतदान होने के बाद यातायात व्यवस्था शनिवार को पटरी पर लौट आई। सुबह से ही सड़कों पर आम दिनों की तरह रोडवेज बस और अन्य वाहन चले।
जिले में लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को दूसरे चरण में मतदान हुआ। खुर्जा और बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बसों को चुनाव की ड्यूटी में लगा दिया गया। ऐसे में बसों की कमी बुधवार से सामने आने लगी। बृहस्पतिवार को रोडवेज व अन्य बसों के अलावा दूसरे वाहनों के चुनाव की ड्यूटी में जाने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यह समस्या शुक्रवार को यात्रियों को ज्यादा उठानी पड़ी। यात्रियों ने किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास किया। शनिवार को रोडवेज समेत अन्य वाहन चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद सड़क पर उतर आए। ऐसे में पिछले कई दिन से चली आ रही समस्या दूर हो गई। एआरएम परमानंद ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगी सभी बसें लौट आई हैं। इन सभी बसों का निर्धारित मार्गों पर संचालन शुरू हो गया है। अभी आने वाले दिनों में दूसरे स्थानों पर होने वाले मतदान के कारण कुछ बसों की कमी हो सकती है लेकिन, प्रयास रहेगा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।