फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Traders' anger erupts over the dilapidated state of Kali Nadi Road; protest held.

Bulandshahar News: काली नदी रोड की बदहाली पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Traders' anger erupts over the dilapidated state of Kali Nadi Road; protest held.
नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। स्त्रोत -- स्वयं
बुलंदशहर। शहर की प्रमुख काली नदी रोड पर गड्ढों व अंधेरे से परेशान व्यापारियों ने सोमवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देते हुए मांगों को लेकर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सड़क पर खानापूर्ति के लिए पैचवर्क नहीं, बल्कि पूरी सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही सभी खंभों पर रोशनी की व्यवस्था करने की मांग रखी।
विज्ञापन

सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी एकत्रित होकर नगर पालिका पहुंचे और जर्जर सड़कों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि काला आम से शहर के चारों ओर की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क ही नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे में डूबा रहता है मार्ग
व्यापारियों ने मार्ग की प्रकाश व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सड़क पर कुछ खंभों पर ही लाइट लगी हैं, जबकि अधिकांश हिस्सों में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। ऐसे में दुकानदारों और ग्राहकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है। व्यापारियों ने सभी खंभों पर लाइट लगवाने की मांग की।
ऐसे में दिनभर ग्राहकों, व्यापारियों और वाहनों की आवाजाही के चलते परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके बावजूद सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पैचवर्क से नहीं चलेगा काम :
व्यापारियों ने मांग रखी कि गड्ढों पर सिर्फ पैचवर्क कराकर जिम्मेदारी पूरी न की जाए। व्यापारियों का कहना है कि पहले भी कई बार गड्ढों की मरम्मत की गई, लेकिन कुछ समय बाद सड़क फिर उखड़ गई।
इसलिए सड़क की सतह को नए सिरे से तैयार कर उसका स्थाई समाधान किया जाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन बंसल, अजय अग्रवाल, मुकेश अरोड़ा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

सड़क बनाने का आश्वासन
प्रदर्शन के दौरान पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने आश्वासन दिया कि नवरात्रि से पहले शहर की सड़कों को ठीक करने के लिए काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने तत्काल प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बाजार में सफाई व्यवस्था को लेकर भी व्यापारियों की मांग पर रात 10:30 बजे सफाई वाहन भेजने की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed