{"_id":"646719e2165f4e5dab0b8f73","slug":"tractor-trolley-full-of-devotees-returning-after-bathing-in-ganga-overturned-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, कई घायल
Fri, 19 May 2023 12:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 May 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : फाइल फोटो
आगरा से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ट्रॉली में सुबह 3:30 बजे रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरगवां के लाल झंडी आश्रम के पास पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार 35 श्रद्धालुओं में से करीब दो दर्जन महिला, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। भावना पुत्री नरेंद्र चौधरी उम्र 13 वर्ष खुशबू पुत्री राजू कश्यप उम्र 14 वर्ष निवासी गड़ी दहर थाना बरहन जनपद आगरा गम्भीर घायल हैं। यह सभी नरोरा गंगा स्नान को आ रहे थे।
विज्ञापन