फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tractor clashed car, two killed, soldier wounded.

ट्रैक्टर से भिड़ी कार, दो की मौत, सिपाही घायल

Thu, 28 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
अमर उजाला, शिकारपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tractor clashed car, two killed, soldier wounded.
कोतवाली क्षेत्र के गांव दरगापुर बासौती के निकट ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक सिपाही घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ही। गांव दरगापुर बासौती निवासी कपिल (28) पुत्र चंद्रपाल सिपाही के पद पर मेरठ में तैनात है।
विज्ञापन


वह इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर दोस्त भूपेंद्र पुत्र वीरपाल और रिंकू पुत्र श्यामवीर के साथ कार में बैठकर गांव से शिकारपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार मुख्य मार्ग पर आई तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें रिंकू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने भूपेंद्र और कपिल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कपिल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

इंस्पेक्टर शिकारपुर शत्रुधन उपाध्याय ने बताया कि मृतक रिंकू के पिता श्यामवीर ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराई है।

खड़े ट्रक को मारी ट्रक ने टक्कर, दो की मौत
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बिसाना के पास बुधवार को आधी रात के बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को आगरा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में खड़े हुए ट्रक के दोनों क्लीनर ट्रकों के बीच दब गए। क्लीनर ट्रक को खड़ाकर उसके तिरपाल की रस्सी ठीक कर रहे थे।  एक ही मालिक के दो ट्रक आगरा की ओर से आ रहे थे।


इनमें से एक में प्लास्टिक और एक में लोहे का सामान भरा हुआ था। बिसाना पर दोनों ट्रक रुके। एक ट्रक की हेड लाइट में दूसरे के क्लीनर मोहम्मद खालिद पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीर खां, गुलावटी जिला बुलंदशहर और जगदीश उर्फ खल्ली पुत्र डालचंद निवासी छोटा नगला, सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर अपने ट्रक की तिरपाल को सही करने के लिए उसकी रस्सी खींच रहे थे।

रात करीब एक बजे पीछे से आते ट्रक संख्या यूपी 75-एच 8007 ने आगे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।

हादसे के दौरान दूसरे ट्रक में मौजूद उनके साथी शाहरुख खान पुत्र नफीस अहमद निवासी मोहल्ला पीर खां, गुलावटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed