फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Took a loan of Rs 1.22 lakh, the moneylender made it Rs 6 lakh

Bulandshahar News: 1.22 लाख रुपये लिए उधार, सूदखोर ने बना दिए छह लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति को सूदखोर से 1.22 लाख रुपये उधार लेना महंगा पड़ता जा रहा है। आरोपी सूदखोर ने पांच प्रतिशत के ब्याज पर रकम दी और अब छह लाख रुपये का हिसाब बना दिया है। रुपये न देने पर आरोपी सूदखोर पीड़ित को हत्या और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला साठा निवासी प्रमोद कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक सूदखोरी का काम करता है। दिसंबर 2023 को उन्होंने आरोपी सूदखोर से 1.22 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोपी युवक ने पांच प्रतिशत ब्याज पर रुपये दिए। काम में नुकसान होने की वजह से वह निर्धारित वक्त पर रकम नहीं चुका सके। इस पर आरोपी सूदखोर ने उनसे और उसकी पत्नी से एक खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए और उस पर रोजाना के हिसाब से जुर्माना लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने खाली स्टांप पर छह लाख रुपये की रकम उधार देना लिखकर तकादा शुरू कर दिया। सूदखोर की धोखाधड़ी पर विरोध जताने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed