फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tomato farming

दौका के किसान ने टमाटर की खेती से कमाया अच्छा मुनाफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
tomato farming
गांव दौका स्थित किसान के पॉली हाउस में टमाटर की फसल। - फोटो : BULANDSHAHR
दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव दौका निवासी किसान हेम कुमार ने नए ढंग से टमाटर और खीरे की खेती करके अच्छा मुनाफा कमाया है। एक एकड़ में करीब पांच लाख खर्च करके उन्होंने औसतन दस लाख रुपये की कीमत तक का उत्पादन लिया है। इसके लिए उन्होेंने पॉली हाउस बनाया और सब्सिडी का भी लाभ उठाया।
विज्ञापन


गांव दौका निवासी किसान हेम कुमार ने बताया कि अधिक लाभ नहीं मिलता देख उनका परंपरागत खेती से मोह भी भंग होने लगा। कुछ समय पहले उन्हें पॉली हाउस में उगाई जाने वाली सब्जियों से अधिक आमदनी की जानकारी मिली। इस पर जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया और शासन से मिलने वाली सब्सिडी पर पॉली हाउस बनाकर उसमें सब्जियों की खेती करने का मन बनाया। विभागीय अफसरों की सलाह पर एक एकड़ जमीन पर पॉली हाउस तैयार किया। इस पर 50 लाख रुपये से अधिक का खर्च आया। जबकि शासन से पॉली हाउस के लिए 40 लाख रुपये पर ही 50 फीसदी सब्सिडी मिली। इसके बाद पॉली हाउस में पहले टमाटर और खीरे की फसल उगाने की शुरूआत की। साथ ही उत्पाद को दिल्ली में सप्लाई के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन


पॉली हाउस में तीन तरह की प्रजाति के टमाटर उगाए। इनमें माईला, हेम शिखर और आरका रक्षक प्रजाति को चुना, जिसकी सबसे अधिक मांग रहती है। टमाटर और खीरे की फसल में की गई मेहनत रंग लाने लगी। फसल भी अच्छी हुई और दिल्ली में मांग भी की जाने लगी। इससे अधिक मुनाफा भी ठीक मिलने लगा। अब स्थिति यह है कि हेम सिंह टमाटर और खीरे की मांग के मुताबिक सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इस टमाटर और खीरे की फसल का रकबा बढ़ाने के साथ अभी और सब्जी उगाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पॉली हाउस में उगाई जाने वाली फसल से जहां उत्पादन अधिक होता है। वहीं, मेहनत कम और लाभ भी अधिक मिलने के साथ पानी की भी अधिक जरूरत नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एकड़ में आता है पांच लाख का खर्च
किसान हेम कुमार ने बताया कि टमाटर की एक एकड़ में फसल करने पर करीब पांच लाख का खर्च आता और आठ से दस लाख का मुनाफा कमाया जा सकता है। इसी तरह खीरे की फसल को उगाने पर करीब चार लाख का खर्च आता है और यह फसल एक बार लगाने के बाद दो बार ली जाती है। एक बार की फसल में सात से आठ लाख यानि दो बार की फसल मे 15 लाख के आसपास मुनाफा लिया जा सकता है। टमाटर और खीरे के रंग को भी बरकरार रखना होता है। यदि इनमें चमक और क्वालिटी अच्छी होगी तो भी भाव अच्छा मिल पाता है। किसान के अनुसार अभी तक दोनों फसलों से लागत की राशि प्राप्त कर ली है। अब मुनाफे का पता पूरी फसल बिकने के बाद ही चलेगा।

दूसरे किसान भी कर संपर्क, जान रहे तकनीक
किसान हेम कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा पॉली हाउस में की जा रही टमाटर और खीरे की फसल को देखकर दूसरे किसान भी संपर्क कर रहे हैं। साथ ही किसान पॉली हाउस में खेती करने की तकनीक को भी जान रहे हैं। कई ऐसे किसान भी हैं, जो अब पॉली हाउस बनाकर इसी तरह की फसल करने की तैयारी भी कर रहे हैं।


विभाग दे रहा प्रोत्साहन
किसान हेम कुमार के पॉली हाउस में टमाटर और खीरे की फसल अच्छी होने के साथ आमदनी भी दे रही है। विभाग की ओर से समय-समय पर इसका निरीक्षण किया जाता है। साथ ही किसान को और बेहतर फसल करने की जानकारी दी जा रही है। पॉली हाउस में सब्जी और फूलों आदि की खेती करना किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही हैं। - डॉ. धीरेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed