फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga in spate; erosion intensifying in the Ahar region, with land and trees being washed away.

Bulandshahar News: गंगा उफान पर, अहार क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा कटान, बह रही जमीन और पेड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ganga in spate; erosion intensifying in the Ahar region, with land and trees being washed away.
अहार क्षेत्र में गंगा उफान पर, कटान जारी। संवाद
आहार/अनूपशहर/नरौरा। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह बिजनौर बैराज से 1,12,528 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे आहार क्षेत्र में कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन

कटान के कारण वन विभाग और किसानों की जमीन गंगा में समा रही है। किनारे लगे पेड़ भी पानी में बह रहे हैं। सिद्ध बाबा की प्रतिमा भी कटान की जद में है, जिससे किसान चिंतित हैं। अनूपशहर में भी जलस्तर तेजी से घाटों को पार कर रहा है। प्रशासन ने खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एई ड्रेनेज अमित किशोर ने बताया कि बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को 74,503 क्यूसेक और शुक्रवार को 93,805 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज पर तीन दिन बाद जलस्तर में वृद्धि हुई है। शनिवार को 3,218 क्यूसेक की वृद्धि के साथ 87,053 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा गया। शुक्रवार को यह निकासी 83,835 क्यूसेक थी। जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि जलस्तर सामान्य फ्लड श्रेणी में है। इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed