फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   toll tax

135 रुपये टोल देकर भी 50 मिनट के सफर में लग रहा डेढ़ घंटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
toll tax
135 रुपये टोल देकर भी 50 मिनट के सफर में लग रहा डेढ़ घंटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। हाईवे 91 पर 135 रुपये टोल टैक्स देने के बाद भी लोगों को 50 मिनट का सफर तय करने में डेढ़ घंटे लग जा रहे हैं। बदहाल सड़क और जाम के कारण हर दिन हजारों राहगीर मुश्किलें झेल रहे हैं। इतना महंगा टोल देने के बाद भी लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
बुलंदशहर से दिल्ली और अलीगढ़ की राह सुगम बनाने के लिए शासन द्वारा नेशनल हाईवे 91 का निर्माण कराया गया था। पिछले करीब पांच माह से हाईवे की हालत काफी खस्ता हो गई है। स्थिति यह है कि हाईवे में गड्ढे और मरम्मत कार्य की धीमी गति के कारण लोगों को अलीगढ़ और गाजियाबाद का सफर पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। एक ओर हाईवे पर नई लेयर बिछाने का काम चल रहा है और दूसरी ओर हाईवे में बने गड्ढे लोगों के गंतव्य तक पहुंचने में बाधा बने हुए हैं। इसके अलावा सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर प्रतिदिन करीब 25 लाख की टोल वसूली की जाती है। फास्ट टैग लगे वाहनों की लेन साफ होने का भले ही दावा किया जाता है, लेकिन यहां भी वाहनों की भी लाइन लगी होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जबकि टोल प्लाजा पर कार चालकों से 135 रुपये एक साइड का टोल वसूला जा रहा है। टोल पर लगने वाले जाम के कारण कई बार लोग अपने कार्यालय पहुंचने में लेट हो रहे हैं। जिससे लोगों में एनएचएआई और टोल कंपनी के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

हाईवे की मरम्मत कर लगा दी टाइल्स
अभी तक जिन इंटरलॉकिंग टाइल्स को फुटपाथ और गलियों के निर्माण में प्रयोग किया जा रहा था, अब कर्मचारियों ने उन्हीं टाइल्स के सहारे नेशनल हाईवे के गड्ढे भर दिए हैं। हाईवे के गड्ढों को भरने में लापरवाही करते हुए कर्मचारियों ने सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसूरी के पास हाईवे पर ही इंटरलॉकिंग टाइल्स लगा दी गई। करीब 30 मीटर हाईवे पर लगाई गई टाइल्स वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 तक हाईवे को किया जाना है सिक्स लेन
नेशनल हाईवे बनाने के दौरान एनएचएआई द्वारा हाईवे को सिक्स लेन करने की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए कार्यदायी संस्था को पहले ही सिक्स लेन करने के लिए टेंडर जारी किया था। जिसके चलते अब वर्ष 2024 तक करीब दो हजार करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे को सिक्स लेन किया जाना है। इसके साथ ही हाईवे की पुरानी फोरलेन पर ही नई लेयर बिछाई जानी है। इसी कार्य योजना के तहत कार्यदायी संस्था द्वारा हाईवे की पुरानी लेयर को करीब आधा फीट तक उखाड़कर मजबूती से नई लेयर बिछाई जा रही है।
एक घंटे से कम में पूरा होगा सफर
जिलेसे अलीगढ़, गाजियाबाद का सफर पूरा करने के में अभी भले ही दो घंटे कासमय लग रहा है, लेकिन हाईवे के सिक्स लेन बनाए जाने के बाद एक घंटे में गाजियाबाद और एक ही घंटे में अलीगढ़ का सफर पूरा हो सकेगा। इसके अलावा वर्ष 2024 तक ही नेशनल हाईवे 91 और नेशनल हाईवे 334 को लिंक करने के लिए गांव चंदेरू से अल्लीपुर गिझौरी तक लिंक हाईवे तैयार किया जाएगा।

हाईवे की पुरानी लेयर को हटाकर नई लेयर बिछाई जा रही है। साथ ही फोर लेन के स्थान पर सिक्स लेन करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहां पर टाइल्स लगाई गई हैं, वहां पर पानी भरने की समस्या रहती है। यदि किसी वाहन पर लगे फास्ट टैग में कोई समस्या आती है तो ऐसे में जाम की स्थिति हो जाती है। टोल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे जाम न लगे। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed