फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Toll plaza: Daily collection in lakhs, zero in the name of convenience

टोल प्लाजा: रोजना वसूली लाखों में...सुविधा के नाम पर जीरो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza: Daily collection in lakhs, zero in the name of convenience
गंदगी से अटा पड़ा शौचालय। - फोटो : SIKANDRABAD
टोल प्लाजा : रोजाना वसूली लाखों में, सुविधा के नाम पर जीरो
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हाईवे-91 पर प्रतिदिन लाखों की टोल वसूली के बाद भी वाहन चालकों के लिए सुविधा जीरो के सामान है। सुविधा के अभाव में भारी भरकम टोल देने के बाद भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों में गड्ढे के अलावा टोल प्लाजा समेत हाईवे पर शौचालयों की स्थिति बदहाल है।
गाजियाबाद - अलीगढ़ एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद जून 2015 में हाईवे-91 पर लुहारली स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल की वसूली प्रारंभ की गई थी। टोल प्रारंभ करने के दौरान वाहन चालकों को सभी प्रकार की सुविधा दिए जाने के बड़े-बड़े वादे और दावे किए गए थे। समय के साथ टोल दरों में तो वृद्धि होती गई। मगर वाहन चालकों को सभी प्रकार की सुविधा दिए जाने के वादों की ओर पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया गया। और लोग हाईवे पर आधी अधूरी सुविधाओं में ही सफर करने को मजबूर है। हाईवे से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए सिकंदराबाद क्षेत्र में बाईपास पर वेयरहाउस के सामने शौचालयों का निर्माण कराया गया था। आज शौचालय इतने खस्ताहाल और गंदगी से अटे हुए हैं कि उनका प्रयोग करना तो दूर की बात वाहन चालक उसके पास से गुजर भी नहीं सकते। देखरेख के अभाव में शौचालय की दीवार में दरार आ चुकी है। शौचालय के बाहर बड़ी-बड़ी घास खड़ी हुई है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए हाईवे पर शौचालय के लिए कोई संकेतक भी नही लगाया गया है। शौचालय की बाहरी दीवार पर भी शौचालय नहीं लिखा गया है। बल्कि उसकी दीवार एक राजनीतिक पार्टी के विज्ञापन से पटी हुई है। शौचालय की छत से पानी का टैंक भी गायब है। जिससे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि महीनों से उन्होंने किसी सफाई कर्मी को शौचालय की सफाई करने के लिए आते हुए नहीं देखा। शौचालय के खस्ताहाल होने के कारण हाईवे से होकर गुजरने वाले वाहन खुले में शौच करते हैं। जो स्वच्छता अभियान की खुली धज्जियां उड़ा रहा है। वहीं एंबुलेंस की सुविधा होने के बावजूद भी हाईवे पर हादसा होने के बाद बहुत कम मामलों में हाईवे की एंबुलेंस पहुंच पाती है। वैसे तो सूचना के दस मिनट बाद हाईवे अथॉरिटी द्वारा दस मिनट में एंबुलेंस के पहुंचने का दावा किया जाता है। मगर हादसे के बाद अधिकांश मामलों में ही पुलिस मौके पर पहुंचती है। पुलिस अपने या अन्य किसी वाहन से पीड़ित को अस्पताल पहुुंचाती है।
विज्ञापन

बोले वाहन चालक
गोरखपुर से ट्रक में माल लोडकर शनिवार की रात में सिकंदराबाद बाईपास स्थित वेयरहाउस पर पहुंचा था। हाईवे के शौचालय के खस्ताहाल होने के कारण उन्हें नित्य क्रिया करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनमय सिंह, गोरखपुर
हाईवे पर उनसे भारी भरकम टोल वसूला जाता है। उसके बाद भी हाईवे पर शौचालय की सुविधा नहीं मिलना वाहन चालकों के उत्पीड़न के सामान है। सुविधा के अभाव में वाहन चालकों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है।
मोहन सिंह, रोपड़ पंजाब
टोल वसूली के साथ ही हाईवे पर वाहन चालकों को सभी प्रकार की सुविधा दिए जाने का भरोसा दिलाया जाता है। उसके बाद भी वाहन चालकों को सुविधा नहीं दिया जाना उनके साथ अन्याय है। वाहन चालकों की समस्याओं की ओर भी ध्यान देना चाहिए।

जगवीर सिंह, जम्मू
हाईवे से होकर अक्सर आना जाना लगा रहता है। जिसके लिए वह निर्धारित टोल भी अदा करते हैं। लेकिन हाईवे पर सिकंदराबाद क्षेत्र में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
संजय, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed