{"_id":"573cc2a44f1c1bb450ac716d","slug":"toilets-in-village-kayampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमपुर ने कायम की खुले में शौच से मुक्ति की नजीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमपुर ने कायम की खुले में शौच से मुक्ति की नजीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में शौच की परंपरा को खत्म कर कायमपुर के लोगों ने नजीर पेश की है। यहां ग्रामीणों ने खुले में शौच जाना बंद कर दिया है। सरकारी योजनाओं का समय से क्रियान्वयन और अफसरों के प्रयास से यह संभव हुआ है। पंचायत राज विभाग जल्द ही कायमपुर को खुले में शौच फ्री घोषित करेगा।
गुलावठी में राजस्व ग्राम पंचायत देवली है। कायमपुर राजस्व गांव देवली का रकबा है। कायमपुर की आबादी एक हजार से कम है। यहां के ग्रामीणों ने उन लोगों के सामने नजीर पेश की है, जो पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद खुले में शौच की परंपरा को अपनाए हुए हैं।
अफसरों ने जिन घरों में शौचालय नहीं था वहां शौचालय का निर्माण कराया और ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। यह भी बताया कि दुनिया में खुले में शौच को अभिशाप माना जा रहा है। इसी के चलते गांव में खुले में शौच की परंपरा धीरे धीरे समाप्त हुई।