{"_id":"576ebae54f1c1bdf0cb4807a","slug":"today-may-be-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हो सकती है झमाझम बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हो सकती है झमाझम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के बीच शनिवार को भी उमस रही। विशेषज्ञ रविवार को मौसम बदलने और बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मानसून की आहट से मौसम लगातार रंग बदल रहा है। इस बार गर्मी भी जोरदार पड़ी और बरसात कम हुई।
जून में हल्की बारिश शुरू हुई तो उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। इसका कारण यह माना जा रहा है कि अभी तक सभी जगह बारिश नहीं हुई है। अब पिछले कई दिन से जारी उमस अपना रंग दिखा रही है। आलम यह है कि उमस लगातार बढ़ती जा रही है और इसे झेलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
बचाव के उपाय भी कारगर साबित नहीं हो रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम 39 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज सिंह ने रविवार को मौसम बदलने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि रविवार को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। यदि बरसात होती है तो उमस से राहत मिलेगी और मौसम ठंडा हो जाएगा।