फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Today is the last Monday of Sawan, Lord Shiva will be worshipped with water

Bulandshahar News: सावन का आखिरी सोमवार आज, भगवान शिव का होगा जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Today is the last Monday of Sawan, Lord Shiva will be worshipped with water
रंग-बिरंगी लाइटाें से सजा श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ मंदिर। स्रोेत: मंदिर
बुलंदशहर। सावन माह के आखिरी सोमवार को शिवालयों में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए नगर से लेकर देहात तक के शिवालयों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं श्रद्धालुओं की ओर से जिले में जगह-जगह भंडाराें का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतिम सोमवार पर मंदिरों को शानदार तरीके से सजाया गया है। नगर के प्राचीन राजराजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, शीतलगंज स्थित शिवालय मंदिर, पंचशील कालोनी स्थित मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, सिद्धेश्वर समेत गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ आदि मंदिराें पर जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही खुर्जा, पहासू, डिबाई, अनूपशहर, शिकारपुर, स्याना आदि क्षेत्रों के मंदिरों में सभी प्रमुख शिवालयों पर भोले के भक्तों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ सोमवार को समस्त सुख प्राप्ति के लिए सात किलोमीटर की परिक्रमा निकाली जाएगी। आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि सुखों की प्राप्ति और विश्व में शांति के लिए परिक्रमा सिद्ध महापीठ से शुरू होगी। इसके समापन के बाद गंगाजल से श्री महालिंगम भगवान का अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भक्तों से परिक्रमा व भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed