फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   To free the accused, BKU workers beat up the inspector and tore his uniform

Bulandshahar News: आरोपी को छुड़ाने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
To free the accused, BKU workers beat up the inspector and tore his uniform
रामघाट थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दरोगा पर हमला करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुल
नरौरा। जानलेवा हमले के आरोपी को छुड़ाने के लिए सोमवार को रामघाट थाने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने और कांवड़ ड्यूटी कर रहे दरोगा की पिटाई करने और वर्दी फाड़ने का आरोप है। मामले में पुलिस ने 14 नामजद समेत 29 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

रामघाट थाना क्षेत्र में गांव चिरौरी निवासी पंकज कुमार पर अपने अन्य साथियों के साथ रविवार शाम को बागी नगला निवासी अजय कुमार पर जानलेवा हमला करने का आरोप था। दिया था। सिर पर ईंट लगने से अजय गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने अजय की तहरीर पर पंकज और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर पंकज के गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को चिरौरी निवासी किसान संगठन के कुछ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ पंकज को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता गांव गंगागढ़ पुलिया पर कांवड़ मेला की ड्यूटी कर रहे हल्का नंबर दो के दरोगा संजीत कुमार के पास पहुंच गए। वहां दरोगा के साथ गाली गलौज कर हाथापाई करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरोगा का गला दबाने की कोशिश की और फिर उनकी वर्दी फाड़ दी।
अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास भी किया। हालत बिगड़ते देख नरौरा, डिबाई, छतारी, अहमदगढ़, शिकारपुर आदि थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओं के भगा दिया।
मामले में दरोगा संजीत कुमार ने चिरौरी गांव निवासी किसान संगठन के पदाधिकारी सतेंद्र यादव, शिव कुमार, ब्रजेश यादव, भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी संजीव यादव, हृदेश कुमार, नीटू, बलधारी, सतेंद्र कुमार, रविशंकर, प्रधान राजाराम यादव, जहार नगलिया निवासी रामकिशन, गोकुलपुर निवासी मोहन कश्यप, कुढ़ेनी निवासी लवकुश और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गला दबाने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, वर्दी फाड़ने और लोक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने सत्येंद्र यादव, शिवकुमार, प्रधान राजाराम, रविशंकर व नीटू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अजय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पंकज को जेल भेज दिया है।


Iमामले में पीड़ित अजय कुमार और उपनिरीक्षक संजीत कुमार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डा. तेजवीर सिंह, एसपी देहातI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed