{"_id":"686ec66d44946984000cab90","slug":"time-extended-for-admission-in-iti-now-admission-will-be-done-till-11th-july-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-136894-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए बढ़ाया समय, अब 11 जुलाई तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए बढ़ाया समय, अब 11 जुलाई तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए समय बढ़ा दिया गया है। अब छात्र-छात्राएं 11 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। जबकि इससे पहले पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को आठ जुलाई तक प्रवेश का मौका दिया गया था। हालांकि पहली मेरिट में शामिल 90 फीसदी छात्र दाखिला ले चुके हैं लेकिन कई ट्रेड में सीटें खाली होने के कारण तारीख बढ़ाई गई है।
सहकारीनगर स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि जनपद में 36 राजकीय और निजी आईटीआई हैं। इनमें करीब छह हजार सीटों पर प्रवेश होना है। इन पर दाखिला के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आठ जुलाई तक होनी थी। इस दौरान पहली मेरिट में शामिल 90 फीसदी से अधिक छात्र- छात्रा प्रवेश ले चुके हैं। अभी भी कई ट्रेड में सीटें खाली हैं। कुछ विद्यार्थियों दस्तावेज अधूरे होने या अन्य कारणों से समय पर दाखिला नहीं ले सके। इसलिए शासन से तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी।
अब छात्रों को 11 जुलाई तक का समय मिल गया है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए आईटीआई परिसरों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। जहां उन्हें आवेदन प्रक्रिया, सीटों की उपलब्धता और दस्तावेज संबंधी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए दूसरी मेरिट जारी की जा सकती है।