फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three youths beat up saint with sticks and were guarding fields by lighting bonfires

बुलंदशहर: तीन युवकों ने कथावाचक की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, अलाव जलाकर खेतों की कर रहे थे रखवाली 

Tue, 01 Feb 2022 08:50 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 08:50 PM IST
सार

हमलावरों ने खुद नरेश को मारने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी बोला कि एक भक्त को मार दिया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे ओर गंभीर रूप से घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Three youths beat up saint with sticks and were guarding fields by lighting bonfires
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ओलिना में आवारा पशुओं के आतंक से परेशान होकर अलाव जलाकर खेतों की रखवाली कर रहे कथावाचक नरेश ठाकुर (50) की सोमवार देर शाम तीन युवकों ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल नरेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मंगलवार शाम तक तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ओलिना निवासी नरेश ठाकुर कथावाचक थे। सोमवार शाम को वह घर से खेतों की रखवाली करने के लिए खेत पर गए हुए थे। ठंड के चलते वह अलाव जलाकर खेतों की रखवाली कर रहे थे। बताया गया कि देर शाम को गांव के निवासी तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर नरेश के पास पहुंच गए। आरोप है कि तीनों युवकों के हाथों में लाठी-डंडे, रॉड और तमंचे थे। तीनों हमलावरों ने चारपाई पर बैठे नरेश को घेर लिया और उसकी बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई कर दी और उसे मरा हुआ समझकर हमलावर गांव में जा पहुंचे।
विज्ञापन


हमलावरों ने खुद नरेश को मारने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी बोला कि एक भक्त को मार दिया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे ओर गंभीर रूप से घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने नरेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को नरेश ने उपचार के दौरान नोएडा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में भी कार्य करता था। मामले में मंगलवार शाम तक कोई तहरीर नही दी गई। पुलिस ने देर रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजे दी सूचना दो बजे पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। लेकिन, थाना पुलिस को रात 12 बजे ग्रामीणों ने मामले से अवगत कराया। पुलिस करीब दो घंटे की देरी से रात दो बजे गांव पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को यहां से हिरासत में लिया और घटनास्थल पर पहुचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की है। साथ ही मृतक के खून से सने जूते भी घटनास्थल पर मिले हैं।


हत्या की सूचना पर पत्नी बच्चों को घर से भगाया
ग्रामीणों ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर जैसे ही मुख्य आरोपी अपने घर पहुंचा तो उसने वहां से पुलिस के डर से पत्नी और बच्चो गांव से भगा दिया।

मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed