{"_id":"57190deb4f1c1b8a728b4802","slug":"three-villages-of-fire-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में आग का कहर, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में आग का कहर, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
बढ़ती गरमी के बीच आग का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में तीन गावों में आग से लाखों का नुकसान हो गया। चोला के गांव गांगरौल में आग लगने से किसान राजेश पत्नी जगमोहन, रामभूल पुत्र चोखा, राजपाल पुत्र भग्गा, रमेश पुत्र विशंबर, कृष्ण पुत्र जगमोहन, शेर सिंह पुत्र रामचंद्र के 10 बौंगे-बिटौरे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
बौंगें बिटौरों के पास किसी शख्स ने गर्म राख डाल दी जिसकी वजह से आग लग गई थी। वहीं ऊंचा गांव के ग्राम अमरगढ में सम्मन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के घर के छप्पर में आग लगने से पांच हजार की नगदी सहित सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
वहीं नरौरा के मोहल्ला गंगा कुंज में आबादी के निकट रखे राजेन्द्र कुमार, मुरारीलाल व टीमकाराम सिंह के बूंगे-बिटौरों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन