{"_id":"66045dd580b65301a80baaa5","slug":"three-vicious-thieves-arrested-by-city-police-goods-recovered-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-113572-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन शातिर चोर नगर पुलिस ने किए गिरफ्तार, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन शातिर चोर नगर पुलिस ने किए गिरफ्तार, माल बरामद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में बंद मकान व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से काफी मात्रा में चोरी का सामान, नकदी, गहनें व अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों का पुलिस ने पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना पर तीन आरोपियों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त अरमान निवासी टावर वाली गली सरायधारी कोतवाली नगर, आबिद और दानिश निवासी मनिहारों वाला कुंआ रूकनसराय कोतवाली नगर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 19 हजार रुपये की नकदी, एक चेन, तीन अंगूठी, एक कंठी, एक गले का कॉलर, एक तगड़ी, एक पायजेब आदि सोने-चांदी के गहनें, एक बाइक, तीन तमंचे, 21 कारतूस, एक कूलर की एडजेस्ट किट और स्टेबलाइजर आदि सामान बरामद किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा बंद मकानों व दुकानों की रेकी की जाती थी। इसके बाद मौका देखकर उसमें चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। चोरी के सामान को आपस में बांट लिया जाता था। घटनाओं को अंजाम देने के लिए आरोपी अरमान की बाइक का प्रयोग किया जाता था, जिसे बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी आबिद पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी दानिश पर चार और आरोपी अरमान पर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
21 मार्च को आरोपियों द्वारा सिकंदराबाद के मोहल्ला टुक्कीमल की बगीची गायत्री नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 22 मार्च को नगर कोतवाली के मोहल्ला राधानगर में एक घर से नकदी, आभूषण, स्टेबलाइजर एवं एडजेस्ट किट चोरी की गई थी। 28 जनवरी की रात को नगर क्षेत्र के मोहल्ला साई मंदिर में एक घर से आभूषण, नकदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।