{"_id":"6505daae8114b44313087426","slug":"three-people-including-an-innocent-child-died-of-fever-in-five-days-in-payana-kalan-village-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-4367-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्याना कलां गांव में पांच दिन में बुखार से मासूम समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्याना कलां गांव में पांच दिन में बुखार से मासूम समेत तीन की मौत
विज्ञापन
ऊंचागांव/औरंगाबाद/दानपुर। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव प्याना कलां में पांच दिन में बुखार पीड़ित छह माह के मासूम और दो किशोर की मौत हो गई। साथ ही गांव में 200 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर एंटी लार्वा का छिड़काव व साफ-सफाई न कराने का आरोप लगाया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने खाजपुर, महुआखेड़ा व दानपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों की जांच की। इसमें एक युवती डेंगू से पीड़ित मिली।
गांव प्याना कलां निवासी अशोक कुमार की 17 वर्षीय पुत्री शीतल इंटरमीडिएट की छात्रा थी। जिसे 10 दिन पूर्व बुखार आने पर परिजनों ने जहांगीराबाद के एक झोलाछाप से इलाज करवाया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार को हालत में सुधार न होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय शीतल ने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व तौफीक के छह माह के बेटे अरहान को बुखार आने से बुधवार को मौत हो गई। तो विनोद कुमार के 13 वर्षीय पुत्र कार्तिक शर्मा की शनिवार को मौत हो गई। दोनों का परिजनों ने निजी चिकित्सक से इलाज करवाया। वहीं, पांच हजार की आबादी वाले गांव में 200 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में साफ-सफाई नहीं होती है और कीटनाशक दवा का भी छिड़काव नहीं कराया है। इन दिनों ममता पत्नी सूरज, गजेंद्र पत्नी नरेश, लोकेश, अनुज, महेश, लीला, काजल, शालू और दिवान सिंह आदि बुखार से पीड़ित हैं।
महुआखेड़ा में डेंगू का मरीज मिला, 26 बुखार से पीड़ित
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा में बुखार का प्रकोप बढ़ने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। इसमें 80 मरीजों की जांच में 26 लोग बुखार से पीड़ित मिले। साथ ही एक युवती एनएस-1 व एलाइजा जांच में पॉजिटिव आई है। गांव में जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। 100 से अधिक ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और शिविर लगाकर जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. शलभ भारती ने बताया कि शिविर में 80 मरीजों ने जांच कराई। इसमें 26 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। इनकी मलेरिया, टायफाइड व एनएस-1 किट से जांच कराई। एनएस-1 किट से जांच में पूनम पत्नी महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एलाइजा जांच कराई गई। एलाइजा जांच भी पॉजिटिव आई है। जिसका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ख्वाजपुर में लगे शिविर में 122 लोगों ने कराई जांच
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर असरफपुर में बृहस्पतिवार रात रविंद्र सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अनु की बुखार से मौत हो गई। छात्रा की मौत और 50 से अधिक ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित की सूचना मिलने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। लखावटी सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि गांव में शिविर लगाकर उपचार कराने आए 122 लोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। साथ ही डेंगू, मलेरिया व टायफाइड के लक्षण मिलने पर ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। फिलहाल सभी को दवा दे दी गई। उधर, ग्राम प्रधान पति पिंटू ने बताया कि गांव में किटनाशक दवा का छिड़काव करवा दिया है।
दानपुर सीएचसी पर लगा शिविर
दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विधायक सीपी सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में मानसिक रोग से पीड़ित, कुपोषित बच्चों का वजन, गर्भवती महिलाओं के स्केनिंग आदि की जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवल कुमार ने बताया कि शिविर में 130 मानसिक रोगी, 90 कुपोषित बच्चे और 70 गर्भवती महिलाओं ने जांच कराई। शिविर में ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी, मंडल उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, युवा मोर्चा रविंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
बुखार से मौत की जानकारी के लिए टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी। शनिवार को महुआखेड़ा, ख्वाजपुर असरफपुर समेत अन्य जगह शिविर लगाकर जांच की गई। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ