फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three including Inspector suspended in case of cutting of teak trees

Bulandshahar News: सागौन के पेड़ काटने के मामले में दारोगा समेत तीन निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
छतारी। बदरखां गांव में सागौन के पेड़ काटने के मामले में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल हरिओम और चालक चंद्रशेखर को निलंबित किया गया। वहीं, पेड़ काटने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें पुलिस टीम आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बदरखां गांव में कुछ दिनों पहले सागौन के दस-11 पेड़ काट दिए गए थे। इसमें वन विभाग की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई, मगर स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसकी शिकायत एसएसपी बुलंदशहर से की गई। इसमें उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और चालक की संलिप्तता पाई गई। इसी आरोप के चलते एसएसपी ने आरोपी दारोगा समेत तीनों पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। वहीं, थाना पुलिस को मामले की जांच और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना छतारी में पेड़ काटने के संबंध में शिकायत मिली थी। इसी में पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई गई, इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed