Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three friends held two teenagers hostage in a house under construction in Bulandshahr and misdeed with them

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया पाप: यूपी में दो लड़कों संग कुकर्म, गांव के तीन दोस्तों ने किया घिनौना काम

Fri, 28 Mar 2025 06:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 06:14 PM IST
सार

- गांव निवासी तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
- परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
Three friends held two teenagers hostage in a house under construction in Bulandshahr and misdeed with them
दो किशोरों संग गांव के तीन लड़कों ने किया कुकर्म - फोटो : freepik

विस्तार

बुलंदशहर स्थित थाना चोला क्षेत्र के गांव में तीन युवकों ने गांव के ही दो किशोर को खाने का लालच देकर कमरे में बंधक बनाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई तो उन्होंने अभद्रता की। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Trending Videos

खाने-पीने का लालच देखकर ले गए कमरे में
चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 22 मार्च को उनका 13 वर्षीय बेटा गांव के ही 11 वर्षीय बच्चे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी युवक गांव के ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वहां पहुंचा और दोनों बच्चों को खाने-पीने का लालच देकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया कुकर्म
आरोपियों ने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डरा-धमाकर उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली और धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। 

विज्ञापन

वारदात के बाद घर से बच्चों ने किया निकलना बंद
वारदात के बाद से दोनों बच्चे काफी डरे हुए थे और उन्होंने घर से निकलना भी बंद कर दिया। जब परिजनों ने बच्चों से डरने का कारण पूछा तो उन्होंने रोते हुए वारदात के बारे में जानकारी दी। आरोप है कि इस पर वह एकत्रित होकर आरोपियों के घर पहुंचे और उनके परिजनों से शिकायत की। जिस पर आरोपियों के परिजनों ने गाली गलौंच करते हुए अभद्रता की और उन्हें भगा दिया। 

पहले दे चुके हैं कुकर्म की वारदात को अंजाम
आरोप है कि आरोपी पहले भी गांव के गरीब बच्चों के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जिसके चलते अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

सामने आया पुलिस का वर्जन
प्रकरण में शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -पूर्णिमा सिंह, सीओ, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed