फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three died in oledha

ओलेढ़ा में शराब पीने से 4 दिन में 3 की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three died in oledha
औलेढ़ा में शुक्रवार को हरेंद्र राज की मौत के बाद जमा ग्रामीण। - फोटो : BULANDSHAHR
ओलेढ़ा में शराब पीने से 4 दिन में 3 की गई जान
विज्ञापन

गुलावठी। ओलेढ़ा गांव में चार दिन के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गत 16 अगस्त को तीनों ने शराब पी थी। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी। 16 अगस्त की रात को ही दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई थी। जिनका परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, अब शुक्रवार सुबह एक अन्य ग्रामीण की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव ओलेढ़ा निवासी हरेंद्र राज (35) के पिता चरन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र हरेंद्र राज 16 अगस्त को ट्यूबवेल से शाम को घर पर आया तो उसने शराब पी हुई थी। उसकी तबियत खराब होने लगी तो बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। हालत न सुधरी तो उसे दिल्ली ले गए, जहां शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। हरेंद्र राज का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही हुआ है।
विज्ञापन

हरेंद्र की मौत के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने बताया कि गत 16 अगस्त को ही गांव निवासी मुकेश (51) पुत्र जय सिंह और हरवीर (35) पुत्र बलवीर सिंह ने भी शराब पी थी। मृतक हरवीर सिंह के भाई जगवीर सिंह और मृतक मुकेश के भाई राकेश कुमार ने भी थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को मुकेश और हरवीर भी शराब पीकर घर पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। बदबू आने पर दोनों के शराब पीने की जानकारी परिजनों को हुई थी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस के गांव की कैंटीन से अवैध शराब का कारोबार
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक युवक पड़ोस के एक गांव में शराब की कैंटीन पर काम करता है। वह गांव में लोगों को शराब बेचता है। ग्रामीणों ने पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उक्त युवक की तलाश में दबिशें दी। लेकिन, अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
मुकेश की आंखों की चली गई थी रोशनी
राकेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसके भाई मुकेश ने 16 अगस्त को ट्यूबवेल पर शराब पी। जिसके बाद उसके भाई मुकेश की तबियत खराब हो गई। 16 अगस्त की रात को ही उसके भाई के आंखों की रोशनी चली गई और बाद में मुकेश की मौत हो गई। तहरीर में अवैध शराब को मुकेश की मौत का जिम्मेदार बताया गया है।
एसपी सिटी व आबकारी विभाग की टीम पहुंची
ओलेढ़ा में शराब के सेवन से चार दिन में तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही अफसरों ने गांव का रूख किया। एसपी सिटी के साथ ही आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आठ माह में शराब पीने से हो चुकी है 12 की मौत
जनपद में शराब के सेवन से पिछले आठ माह में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। आठ जनवरी 2021 को सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 21 अप्रैल को गुलावठी के गांव छपरावत में तीन लोगों की अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई। छपरावत में पंचायत चुनावों में शराब बांटी गई थी। जिससे शराब के अत्यधिक सेवन करने से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, अब गांव ओलेढ़ा में तीन लोगों की मौत हुई है।

जांच से साफ होगी तस्वीर
परिजनों ने तहरीर दी है, जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 16 अगस्त को ओलेढ़ा गांव के छह लोगों ने एक ही ठेके से खरीद कर शराब पी थी। जिनमें से तीन की मौत हुई है, जबकि तीन स्वस्थ हैं। गहनता से जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed