फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three accused who were planning a theft were caught

Bulandshahar News: चोरी की योजना बनाने रहे तीन आरोपी पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three accused who were planning a theft were caught
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। चंद्रलोक कालोनी जाने वाले मार्ग पर चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जिनसे छुरी समेत अन्य सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सीओ खुर्जा वरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को एसआई शिवम तोमर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान वह पुलिस टीम के साथ चंद्रलोक कालोनी जाने वाले रास्ते पर पहुंच गए।जहां उन्हें तीन लोग दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने संदिग्ध लगने पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उनसे तीन छुरी, हथोड़ा, लोहे की आरी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। साथ ही उन्होंने पुलिस को बताया कि वह किसी स्थान पर चोरी करने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तरुण पुत्र करण निवासी सुरक्षा विहार कालोनी थाना बन्नादेवी अलीगढ़, शमशाद पुत्र रफीक निवासी जमालपुर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ और सोनू पुत्र सलीम निवासी नई बस्ती टाकीज थाना बन्नादेवी अलीगढ़ बताया। कोतवाली प्रभारी रविरतन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed