फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Threat to make teacher's photos viral if she does not marry

Bulandshahar News: निकाह न करने पर अध्यापिका के फोटो वायरल करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी अध्यापिका को उनके स्कूल में हेल्थ चेकअप के लिए आई टीम का एक सदस्य निकाह न करने पर धमकी दे रहा है। आरोप है कि पीड़िता के फोटो आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दे रहा है। मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री शिकारपुर स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं। करीब एक माह पहले स्कूल में हेल्थ चेकअप टीम आई थी, जिसमें दिल्ली निवासी रिहान नाम का युवक भी था। आरोपी ने उनकी पुत्री से चेकअप के दौरान मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उनकी पुत्री से निकाह करने के लिए दबाव बनाया, जिस पर पुत्री ने परिजनों का फैसला मानने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर आरोपी ने किसी तरह उनकी पुत्री की ईमेल आईडी हैक कर उनके फोटो ले लिए। साथ ही 21 हजार रुपये का रिचार्ज कराने के लिए दबाव बनाया। पीड़ित पिता ने बताया कि अब आरोपी लगातार आपत्तिजनक मैसेज कर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी उनसे रुपयों की भी मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद नगर पुलिस ने आरोपी रिहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि साइबर टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed