फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves stole goods from the safe

Bulandshahar News: चोरों ने तिजोरी से उड़ाया माल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods from the safe
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशपुरी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के समय पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन

कैलाशपुरी निवासी सुनील कुमार सिंह बीते मंगलवार, 10 मार्च को परिवार के साथ मोहन कुटी स्थित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे उनका बेटा वंश अपनी भाभी को घर छोड़कर चला गया था। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि जब वह देर रात करीब 1 बजे अपने बड़े बेटे के साथ घर वापस लौटे, तो कमरे के अंदर रखी सेफ अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे उनकी पत्नी मुनेश और पुत्रवधू के कीमती आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed