फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves raided seven houses, jewelery worth lakhs, cash stolen

Bulandshahar News: सात घरों में चोरों ने बोला धावा, लाखों के आभूषण, नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves raided seven houses, jewelery worth lakhs, cash stolen
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव बुर्ज रमानी में रविवार रात चोरों ने जमकर कहर बरपाया। सैनिक के घर समेत गांव के सात घरों में धावा बोलते हुए लाखों के आभूषण नकदी चोरी कर ली। पांच दिन पहले ही सैनिक की शादी हुई थी। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुर्ज रमानी निवासी राजकुमार सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा विकास सेना में है। विकास की शादी 21 फरवरी को हुई थी। रविवार रात अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुसकर आए और कमरे में रखी संदूक का ताला तोड़कर आठ लाख की नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। सोमवार सुबह पशुओं को चारा डालने के लिए जब परिवार के लोग जगे तो मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था। शक होने पर कमरे के अंदर जाकर देखा तो संदूक का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। विवाह समारोह के बाद टेंट, हलवाई व अन्य को देने के लिए रखे आठ लाख रुपये व लाखों रुपये की कीमत के विवाहिता के आभूषण गायब थे। गांव के ही मंथन, वीरपाल भगत, दीपचंद, किशन, अनिल कुमार, रणजीत सिंह आदि ने बताया कि रविवार की रात में ही चोरों ने उनके घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी समेत आभूषण चोरी कर लिए। एक ही रात में सात घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed