फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There will be no ultrasound in the district hospital today

Bulandshahar News: जिला अस्पताल में आज नहीं होगा अल्ट्रासाउंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
There will be no ultrasound in the district hospital today
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे। अस्पताल में पूर्व में दो मशीनें खराब होने के बाद अब अल्ट्रासाउंड कक्ष का एसी भी खराब हो गया। इसकी वजह से शनिवार को चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड करना बंद कर दिया। अभी तक एसी सही नहीं हो पाया है, इसकी वजह से सोमवार को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद रहेगी। शनिवार सुबह अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा एसी खराब हो गया। इसके चलते चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड करने से मना कर कक्ष के बाहर नोटिस चस्पा करवा दिया। सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि एसी को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरु करवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed