{"_id":"65c1528c8f92f0af6c0f33a9","slug":"there-will-be-flights-to-kishangarh-four-days-a-week-bulandshahr-news-c-134-1-sbd1002-106250-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सप्ताह में चार दिन किशनगढ़ के लिए होगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सप्ताह में चार दिन किशनगढ़ के लिए होगी उड़ान
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से शुरू हो रही स्टार एयर की तरफ से किशनगढ़ की उड़ान 78 सीटर है। सप्ताह में चार दिन लोग किशनगढ़ के लिए यहां से फ्लाइट ले सकेंगे। लोगों को इकोनॉमी और बिजनेस क्लास देानों ही तरह की सुविधा मिलेगी। स्टार एयर की तरफ से इसे 16 फरवरी से चलाने का ऐलान कर दिया गया है।
एयरपोर्ट निदेशक वी. सरस्वती ने बताया कि यह उड़ान यात्रियों को हफ्ते में चार दिन मिल सकेगी। सोमवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शाम साढ़े पांच बजे से हिंडन से अजमेर के किशनगढ़ के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध होगी। इस उड़ान की खास बात यह है कि हिंडन से जो लोग पुणे जाना चाहते हैं, जा सकते हैं। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि हिंडन से किशनगढ़ के बाद स्टार एयर की फ्लाईट पुणे भी जाएगी। जबकि वापस आने के लिए फ्लाईट लखनऊ-किशनगढ़ और फिर हिंडन के लिए है। स्टार एयरलाइंस कंपनी ने इसकी पूरी जानकारी अपनी साइट पर भी अपडेट कर दी है। वेबसाइट पर शुल्क की भी पूरी जानकारी है और बुकिंग एक हफ्ते पहले ही शुरू हो चुका है। किशनगढ़ के लिए 3333 और लखनऊ के लिए 4444 रुपये का टिकट रखा गया है।
लुधियाना के लिए स्थगित है सेवा
खराब मौसम के कारण फिलहाल लुधियाना की उड़ान सेवा जो लंबे समय से स्थगित थी अभी तक शुरू नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि बिग फ्लाई की तरफ से एक फरवरी से इसे शुरू होना था लेकिन यह भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।