फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Commuting from Syana to Hapur will become easier; the road will be widened at a cost of 14.44 crore.

Bulandshahar News: स्याना से हापुड़ जाने का रास्ता होगा आसान, 14.44 करोड़ से चौड़ा होगा मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना से हापुड़ जाने वाले लोगों का सफर जल्द आसान होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग की ओर से स्याना-हापुड़ मार्ग के 7.35 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इस पर 14.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल शर्मा के अनुसार स्याना और हापुड़ के बीच आवागमन के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। इसके चौड़ीकरण से आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम और संकरी सड़क के कारण होने वाली दिक्कतों से राहत मिलने की उम्मीद है। चौड़ीकरण होने से स्थानीय लोगों के साथ ही रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य यात्रियों को भी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण को विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। साथ ही राशि भी जारी कर दी है और जल्द ही इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed