{"_id":"6898d302129ca5f4ce0f9673","slug":"there-will-be-competitions-on-sports-day-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-138663-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेल दिवस पर इस बार भी होंगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेल दिवस पर इस बार भी होंगी प्रतियोगिता
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर इस बार भी जिले में खेल विभाग जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएगा। इसको लेकर जिला खेल विभाग तैयारियों में जुट गया है। जल्द ही प्रतियोगिता की तिथि घोषित कर आवेदन शुरू कर दिए जाएंगें। यह प्रतियोगिताएं नगर के यमुनापुरम एवं टांडा स्टेडियम में आयोजित होगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। खेल निदेशालय के निर्देश पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी समेत अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। टांडा और यमुनापुरम स्टेडियम में प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रत्येक वर्ग के विजेता खिलाड़ी एवं टीम को जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। जिले के सभी स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्यों से अपने यहां के खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए पत्र लिखा जाएगा।