फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was no question of art exam

बिना प्रश्नपत्र हुई आर्ट की परीक्षा

Tue, 15 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
There was no question of art exam
बिना प्रश्नपत्र हुई आर्ट की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा विभाग का एक और खेल मंगलवार को उजागर हुआ। मंगलवार को कक्षा आठ के स्कूलों में प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे। मास्टर जी ने ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखकर परीक्षा करवाई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों में परीक्षा करवाने के लिए इस बार विभाग की ओर से परीक्षा सामग्री खरीदने को लाखों रुपये की राशि भी मिली।

परीक्षा सामग्री खरीद में गड़बड़झाला पहले ही उजागर हो चुका है। चूंकि विभागीय आदेश था कि परीक्षा सामग्री अलग-अलग प्रकाशन से खरीदी जाएगी मगर एक ही प्रकाशन से खरीदी गई। परीक्षा सामग्री पूरी नहीं खरीदने का कारनामा भी उजागर हो चुका है।
विज्ञापन


इसी लापरवाही का नतीजा यह रहा कि मंगलवार को आठवीं में आर्ट विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र स्कूलों में नहीं पहुंचा। जिसके चलते मास्टर जी ने परीक्षा ब्लैकबोर्ड पर केला-सेब आदि लिखकर करवाई। बीएसए वेदराम का कहना है कि पेपेर वक्त से क्यों नहीं पहुंचे, लापरवाही कहां हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर आज करेंगे निरीक्षण
परिषदीय स्कूलों में बोर्ड परीक्षा में चल रही नकल पर दूसरे दिन विभाग नींद से जाग गया है। चूंकि नकल के मामले की जांच को आज बुधवार अलीगढ़ मंडल के विभागीय डायरेक्टर परीक्षा का निरीक्षण करने आ रहे हैं।


बोर्ड परीक्षा में नकल का मामला सुर्खियों में आने के बाद बीएसए ने भी नकल पर रोक लगाने का दावा किया है। उन्होंने मंगलवार को परीक्षा में नकल रोकने को एबीआरसी और बीआरसाी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed