{"_id":"589cc5354f1c1b7e0b37aebc","slug":"then-have-to-pay-commissions-to-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन चाहिए तो बाबुओं को देना पड़ता है कमीशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन चाहिए तो बाबुओं को देना पड़ता है कमीशन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदा चिकित्सक और कर्मियों को वेतन के लिए कमीशन देना पड़ रहा है। सीएचसी-पीएचसी पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर स्वास्थ्य प्रभारियों की मिलीभगत से मुख्यालय पर महीने का ड्यूटी रिकॉर्ड भेजने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। कई स्वास्थ्य चिकित्सक और कर्मियों की शिकायत के बाद सीएमओ ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर संविदा चिकित्सक और कर्मी तैनात हैं। सीएचसी और पीएचसी से इन कर्मियों की ड्यूटी का रिकॉर्ड जिला मुख्यालय पर भेजना होता है। कई सीएचसी और पीएचसी पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से इन संविदा चिकित्सकों और कर्मियों से कमीशन वसूला जाता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य संविदा चिकित्सकों और कर्मियों ने सीएमओ से इस बाबत शिकायत की है। सीएमओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि यदि सीएचसी, पीएचसी पर कंप्यूटर ऑपरेटर ड्यूटी रिकॉर्ड भेजने के नाम कमीशन लेने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन