{"_id":"64947e5543f306626203bb59","slug":"theft-of-lakhs-including-90-thousand-cash-from-the-house-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-117-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर में से 90 हजार नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर में से 90 हजार नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खुर्जा। देहात क्षेत्र के खबरा गांव में मंगलवार रात घर की दीवार कूदकर घुसे चोर 90 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये का सामान ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव खबरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह दादरी में नौकरी करता है। मंगलवार रात को उसकी रात की शिफ्ट थी तो घर पर नहीं था। वहीं घर में उसकी पत्नी व बच्चे सो रहे थे। रात को तीन बजे के करीब खटपट की आवाज से उसकी पत्नी की आंख खुली तो पत्नी ने देखा कि दो अज्ञात लोग दीवार कूद कर बाहर भाग रहे हैं। दूसरे कमरे का कुंडा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखे 90 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपये के गहने गायब थे। पत्नी ने पीड़ित सुरेंद्र को फोन करके सूचना दी। सुरेंद्र घर आया तो 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।